राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सरायकेला में मारवाड़ी युवा मंच का साइक्लोथॉन रैली में जूटे सैकड़ो छात्र छात्राएं, एसपी ने की मंच की प्रशंसा


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर निकाली गई साइक्लोथॉन रैली में जूटे सैकड़ो छात्र छात्राएं।
साइकिल रैली सरायकेला सिद्धू  कान्हु पार्क के निकट से निकली। एसपी डॉ विमल कुमार, डीडीसी  प्रवीण कुमार गागराई ने साइकिल रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। 


स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर साइकिल रैली में  छात्र-छात्राओं का काफी उत्साह देखा गया। 

साइकिल रैली गैरेज चौक, संजय चौक, कालूराम चौक, पुराना बस स्टैंड, बजरंग चौक होते हुए बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंची। साइकिल रैली में खुद डॉ विमल कुमार भी शामिल थे।
स्टेडियम पहुंचते ही मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने एसपी का स्वागत किया। एवं साल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।


कार्यक्रम में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने कहा कि सभी को स्वस्थ रहना जरूरी है। स्वस्थ रहेंगे तो जिंदगी का ख्वाहिश पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य जागरूकता के दिशा में उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में नृपराज राजकीय +2 उच्च विद्यालय, कुमार विजय प्रताप राज्य संपोषित बालिका +2 उच्च विद्यालय, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। इन विद्यालयों के शिक्षकों को मंच द्वारा सम्मानित किया गया। 


         इसके अलावे नगर पंचायत पुर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी सहित अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी थे। मारवाड़ी युवा मंच के आशीष अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, अमित चौधरी, रतन चौधरी आदि कार्यक्रम में सक्रिय थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post