सरायकेला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, पीडीजे ने किया उद्घाटन, कहा अच्छी पहल


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ।

इससे पहले सरायकेला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार शिविर में पहुंचे। उक्त ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने उनका स्वागत किया। इनके कर कमलों से शिविर का उद्घाटन हुआ।


           उद्घाटन सत्र में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कालूराम सेवा ट्रस्ट की प्रशंसा की एवं कहा कि मानव सेवा क्षेत्र में यह अच्छी पहल हैं।


उद्घाटन सत्र के बाद शुरू हुई स्वास्थ्य जांच शिविर में स्थानीय एवं ग्रामीण लोगों की भीड़ रही।  उक्त ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सा टीम ने मरीजों की नेत्र जांच की। जांच के दौरान 23 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके अलावे गायत्री सेवा सदन के डॉ एस.के प्रसाद द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें 9 हर्निया मैरिज चिन्हित किए गए हैं।


कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के आकाश अग्रवाल, मारवाड़ी महिला समिति की रेखा सकसरिया, भाजपा नेता रमेश हांसदा, भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण, चिरंजीवी महापात्र, मनोरंजन साहु, परशुराम कवि, ललित चौधरी, राजाराम महतो, चित्रा पटनायक, प्रेमचंद्र अग्रवाल, ब्रह्माकुमारी के पूनम जी, राकेश आचार्य सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता  कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post