15 संवेदक के बिरूद्व हुआ मामला दर्ज, कई संवेदक हो सकते है ब्लैक लिस्ट


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिला में डीएमएफटी फंड से कराने वाली सड़क निर्माण कार्य हेतु निकाली गई निविदा में धान शनिवार को हुए घटना के बाद से 15 लोगों / संवेदकों पर प्राथमिकी दर्ज/  एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद आरोपित संवेदकों को ब्लैक लिस्टिंग की करवाई की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है,ऐसा कयास लगाया जा रहा है, साथ ही अब वर्तमान में कोई भी निविदा में भाग नही ले सकतें हैं, यह भी जानकारी मिल रही है। विदित हो की एफआईआर में दर्ज संवर्दकों में से कई संवेदकों पर ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल चक्रधरपुर में डिबार और ब्लैक लिस्टिंग की करवाई लम्बित है। 

गौर तलब है कि ग्रामीण कार्य विभाग के निवर्तमान अभियंता प्रमुख मुरारी भगत ने हाल ही में ऑनलाइन निविदा डालने वाले संवेदकों को हार्ड कॉपी जमा नही किए जाने के सम्बंध में स्पष्टीकरण मांगा था, जिसे विभाग के लोग और सफेद पोश नेता इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। आज इस जिला में भी ऑनलाइन निविदा डालने वाले संवेदकों को हार्ड कॉपी नहीं जमा करने दिया जा रहा है,या संवेदक को मैनेज कर लिया जा रहा है। निविदा में भाग लेने वाले सभी वैसे संवेदकों से हार्ड कॉपी नहीं जमा करने का कारण पूछा जाना चाहिए ताकि निविदा मैनेज का तिलिस्मी जाल को तोड़ा जा सके। 

जिला प्रशासन और कार्यकारी एजेंसी को निविदा मैनेज की परम्परा को खत्म करने का पहल कर आम संवेदकों को निविदा में भाग लेने का रास्ता साफ करना चाहिए।


आज बड़े और दबंग ठिकेदार टेंडर प्रक्रिया को अपने इशारे पर नेताओं से सांठ गांठ कर मैनेज कर अधिकांश कार्य को हथियाने का काम कर रहे हैं। एफआईआर में दर्ज नाम में कुछ ऐसे बड़े संवेदकों का भी नाम है को राज्य स्तरीय बड़ी बड़ी योजना का काम कर रहे हैं। एफआईआर में दर्ज बड़े ठिकेदार कई विभाग में राज्य स्तरीय योजनाओं के कार्य को लम्बित रखा है,वैसे ठिकेदार तथ्य को झुपा कर जिला के योजनाओं में गलत शपथ पत्र दे कर निविदा प्राप्त कर रहें हैं, जो जांच का विषय है। एफआईआर में दर्ज नाम वाले संवेदक पर ब्लैक लिस्टिंग की तलवार लटकने लगी। एफआईआर में दर्ज नाम वाले संवेदक को नई योजनाओं की निविदा में भाग लेने पर लग सकती है रोक। बड़े ठिकेदारों के द्वारा अन्य विभाग में लम्बित रखने वाली योजनाओं की जांच जिला प्रशासन करा सकती है।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी सचिंद्र बड़ाइक के द्वारा की गई करवाई से आम संवेदक काफी खुश नजर आ रहे हैं।

निविदा डालने में हाथा पाई, मारपीट करने की घटना एक तरह से सरकारी कार्य को बाधा उत्पन्न करने का मामला है।

इनके नाम पर सहायक अभियंता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

• सूरज कुमार साहू

• बजरग कुमार साहू

• काजल प्रान

• एमएस झारखंड इंटरप्रा गोइलकेरा

• मेसर्स सिरोमणि इंटरप्रा. गोइलकेर

• मेसर्स इमरान खान, गोइलकेरा

• शंखू बाबा ट्रेडर्स, मनोहरपुर

• राजनंदन भाई पटेल

कागज एक-दूसरे से छीनने लगे और स्थल पर बने केबिन का शीशा भी टूट गया। इससे नराज और हो-हंगमा सुनकर सदर अनुमंडल

•हरहर महादेव डेललपमेंट गोइलकेरा

• तुलोतमा महतो, सोनुवा

• सुंदरलाल महते, सोनुवा

• मेसर्स सारडा डेवलपमेंट कस्ट, चाईबासा

• अमित कुमार वर्मा, चाईबासा

• जय गुरु कंस्ट्रक्शन, सोनुवा

• अक्षय कुमार साहू, सोनुवा

पदधिकारी शरींद्र बड़ाइक ने तत्काल कार्यालय से निकलकर हंगामा करने वाले लोगों को वहाँ से भगय और आगे की प्रक्रिय।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post