सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने राष्ट्रध्वज फहराया।
झंडोत्तोलन से पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में मंत्री श्री चंपाई सोरेन ने जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। और कहा कि भारत बहुभाषी वाला देश है। और आजादी के लिए लड़ने वाले बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि झारखंड के वीरों ने भी देश के खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। बलिदानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सोने की चिड़िया है।
यहां के कोयले से देश की बिजली जलती है। सारंडा जंगल है जो एशिया महादेश का सबसे बड़ा खनिज संसाधन का स्रोत है।
बावजूद इसके झारखंड के लोग आज भी पिछड़े हैं। जिसको लेकर राज्य के कर्मवीर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गांव को शहर से जोड़ने का राज्यव्यापी अभियान चल रहा है। गरीब एवं पिछड़े को मुख्य धारा में जोड़ने हेतु सरकार कई योजनाएं बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आदिवासी मूलवासी के सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में कार्य कर रही है।
समारोह में मंत्री चंपई सोरेन ने 15 अगस्त से 14 सितंबर तक चलने वाले नशामुक्ति जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ किया।
समारोह में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, एसपी डॉ विमल कुमार, अतिथिगण, छात्र छात्राएं, आम जनता आदि उपस्थित थे।
मौके में चारों ओर उल्लास का वातावरण रहा।
समाहरणालय भवन परिसर में झंडोत्तोलन करते हुए उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला
आम जनता से लेकर छात्र-छात्राएं भी स्वतंत्रता दिवस के उल्लास में मशगूल रहे। समाहरणालय में उपयुक्त रविशंकर शुक्ला ने झंडोत्तोलन किया।
जिला परिषद कार्यालय
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इधर जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिला के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद सदस्यगण समारोह में मौजूद थे।
सरायकेला नगर पंचायत
अनुमंडल कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। एसडीओ रामकृष्ण कुमार द्वारा यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इधर सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी आदि उपस्थित थे।
जिला के न्यायालय के अलावे वन प्रमंडल कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अंचल, प्रखंड, स्कूल, कॉलेज, सरकारी, गैर सरकारी संस्था में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
गांव से शहर तक लोगों में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास रहा।







