सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण खरकाई नदी तट पर स्थित श्मशान काली मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
श्रद्धालुओं ने यहां पूजा अर्चना की एवं माता काली के प्रति आस्था जताया।
बताते चलें कि श्मशान काली मंदिर के निकट धुमकेश्वरि देवी पीठस्थली में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की एवं आस्था जताया।

