FIR में नाम होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर,चंदन कुमार की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने से एसीबी पर उठने लगी सवाल


चंदन कुमार संवेदक वैष्णवी इन्फ्रा को पीएमजीवाईएस के सड़क में फर्जी विपत्र पर करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : ग्रामीण कार्य विभाग के चक्रधरपुर कार्य प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार की गिरफ्तारी एसीबी के द्वारा अब तक नहीं किए जाने से एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सूत्रों की माने तो चंदन कुमार अपने पहुंच, पैसे और पैरवी के बल पर गिरफ्तारी की करवाई को रुकवा दिया है। विदित हो कि बीते माह चक्रधरपुर प्रमण्डल के कर्मचारी को घुस लेते रंगे हाथों एसीबी की टीम ने पकड़ा था।

इससे पूर्व ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के रोकडपाल बीटी सिंह को भी एसीबी ने घुस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

चंदन कुमार एक भ्रष्ट अभियंता हैं, पीएमजीएसआई की सड़क निर्माण कार्य कराने वाले संवेदक वैष्णवी इन्फ्रा को फर्जी विपत्र पर करोड़ों का भुगता किए हैं, जो जांच का विषय है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वैष्णवी इन्फ्रा ही चंदन कुमार को चक्रधरपुर में पदस्थापन कराएं हैं। वैष्णवी इन्फ्रा ही चंदन कुमार को एसीबी के केस में मदद करने की सूचना प्राप्त हुई है।

ये था मामला

पश्चिमी सिंहभूम जिले में भ्रष्टाचार व कमिशन खोरी इस कदर बढ़ गई है कि आये दिन रिश्वत लेने के अरोप में कभी रोकड़पाल तो कभी लिपिक धड़ा रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय में ग्रामीण कार्य विभाग आरईओ में एसीबी के टीम नें छापेमारी कि जहां से आरईओ ग्रामीण कार्य विभाग चक्रधरपुर के लिपिक सरोज कुमार को एसीबी ने 1 लाख 40 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद पूछ ताछ कि जा रही है।

गिरफ्तार लेखापाल  सुरज कुमार

बता दें कि ग्रामीण कार्य विभाग, चक्रधरपुर आरईओ के लिपिक को 1 लाख 40 हजार रुपया घूस लेते abc ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार। ठेकेदार से योजना के एवज में एग्रीमेंट और बिल भुगतान के नाम पर घुस लिया जा रहा था। मालूम हो महज दस दिन भी नहीं हुआ कि जिले में दुसरी बार एसीबी का पड़ा छापा।इससे पहले दस दिन पूर्व ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल चाईबासा के कार्यालय में छापामारी कर भंडार पालक सह प्रमंडलीय लेखापाल भावनाथ सिंह टीपी सिंह को पचास हजार रूपया रिस्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post