प्रवक्ता ने कहा कि 9 अगस्त को पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोंटो थानान्तर्गत रेंगड़ा जंगल के रेड़दा स्थित हमारे अस्थायी कैम्प पर कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा हमला किये जाने पर पीएलजीए के जवानों ने मुकाबला करते हुए कैम्प के सभी साथियों को सुरक्षित निकाला और वहां से पीछे हट गये.
कैम्प से पीछे हट जाने पर हमारे छोड़े गये खाद्य सामग्री से लेकर विस्फोटक पदार्थ और इम्प्रवाइज्ड मोर्टार लांचर, सेल और तीर बम वगैरह दुश्मन के हाथ लग गये. कैम्प से पीछे हटने के बाद पीएलजीए के जवानों ने दुश्मन द्वारा हमारे रेड़दा कैम्प पर किये गये हमले और कोल्हान मुक्त करने के उसके युद्ध अभियान के खिलाफ जवाबी प्रतिरोधात्मक सैन्य कार्रवाई की गई.
