प० सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा समेत जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया

झारखण्ड आन्दोलन में अग्रिम पंक्ति के नेता झामुमो के तात्कालीन केन्द्रीय अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो जी के 35वें शहादत दिवस


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : झारखण्ड आन्दोलन में अग्रिम पंक्ति के नेता झामुमो के तात्कालीन केन्द्रीय अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो जी के 35वें शहादत दिवस के अवसर पर प० सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा समेत जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

जिला मुख्यालय चाईबासा में झामुमो, प० सिंहभूम जिला समिति द्वारा परिसदन भवन चाईबासा में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें जिला सचिव सोनाराम देवगम, झारखण्ड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, राहुल आदित्य समेत जिला समिति के अन्य पदाधिकारियों ने निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

इस अवसर पर जिला सचिव सोनाराम देवगम ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो झारखण्ड आन्दोलन में अग्रिम पंक्ति के नेता थे जिन्होंने झारखण्ड की माटी को अपने खून से सींच कर झारखण्ड आन्दोलन को एक नया तेवर और गति देने का काम किया। झारखंड की आने वाली पीढ़ी को निर्मल महतो जी का शहादत हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। भुवनेश्वर महतो ने कहा कि निर्मल महतो जी एक आन्दोलनकारी और पार्टी अध्यक्ष के रूप में एक कुशल नेतृत्वकर्ता थे। झारखण्ड आन्दोलन में उनके बलिदान को कभी भी भूला नहीं जा सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव सोनाराम देवगम, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, राहुल आदित्य, जिला संगठन सचिव मानाराम कुदादा, जिला संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिरका, क्रीड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्जुन बानरा, वुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैसर परवेज, नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु कुमार राय, विश्वनाथ बाड़ा, मसीह दास भुंईया, ताराकान्त सिजुई, जय कुमार सिंहदेव, राजू ठाकुर, हेमन्त कुमार, संचु तिर्की, आलोक विरुली, तगड़ा बानरा, मनोरंजन दास, मंगल सिंह तियु, राजू सुण्डी समेत अन्य शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post