चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, पांच माओवादी सदस्य गिरफ्तार, पुलिस बल को उड़ाने के लिए जंगल में बिछा रखा था कई जगह पर आईईडी बम

चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी राहत

गिरफ्तार अपराधियों नें कहा भाकपा माओवादी के सक्रीय सदस्य अश्विन, सुशांत और अपटन दा के दस्ता के सदस्यों के साथ मिलकर लगाई बम


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के गैबुरू जंगल में नक्सलियों नें पुलिस को उड़ानें की साजिश रची थी और जंगल में कई जगह बिछा रखा था आईईडी बम।लेकिन चाईबासा पुलिस कप्तान अशुतोष शेखर के मजबूत सुचना तंत्र नें नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया।साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस नें पांच लोगों किया गिरफ्तार और भारी मात्रा में विष्फोटक सामान भी किया बरामद।

गिरफ्तार सभी लोगों को जेल भेज दिया गया।

इस सबंध में चाईबासा पुलिस अधीक्षक अशुतोष कुमार शेखर नें प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि टोन्टो थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गौबुरू के आस पास के जंगलों में पुलिस बल को क्षति पहुँचाने के लिए प्रतिबंधित भाकपा माओवादी का एक दस्ता के द्वारा जगह जगह पर कई आईईडी लगाए हुए है और ये सभी गौबुरु गाँव के अगल बगल भ्रमणशील रहकर पुलिस बल की गतिविधि पर निगरानी रख रहे है। 

इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर नें अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) चाईबासा के नेतृत्व CRPF 193F BN, CRPF 174 BN, झारखंड जगुआर बी०डी०डी०एस० टीम एवं जिला पुलिस के सशस्त्र बल के साथ एक टीम गठित कर गौबुरू के आस पास छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में गौबुरू गाँव से जयसिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, उम्र 30 वर्ष, मदन अंगरिया, उम्र करीब 36 वर्ष, अभिषेक हांसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े उम्र करीब 20 वर्ष, सुकलाल बानरा उर्फ चाड़ा, उम्र करीब 20 वर्ष, मोने तियु, उम्र करीब 30 वर्ष सभी को पकड़ा गया।

सभी के बदन की तालाशी लेने से संदिग्ध वस्तु बरामद हुआ। 

इनसे पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि ये लोग प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के साथ पुलिस बल को क्षति पहुँचाने के लिए गौबुरू के जंगल में कई जगह पर आई०ई०डी० लगाये है हमलोगों को गांव में भ्रमणशील रहकर पुलिस की गतिविधि पर निगरानी रखने का काम है तथा पुलिस की आने की सूचना नक्सली को देते है। पकड़ाये पांचों व्यक्तियों का स्वीकारोक्ति ब्यान लिया गया। 

पाँचों व्यक्ति ने आगे बताये कि भाकपा माओवादी के सक्रीय सदस्य (1) अश्विन (2) सुशांत (3) अपटन दा के दस्ता के सदस्यों के साथ मिलकर ये लोग पुलिस बल को क्षति पहुँचाने के लिए गौबुरू के आस पास के जंगल में जगह जगह पर कई आई0ई0डी0 लगाए है । आई०ई०डी० लगाए हुए स्थान से बरामद करा सकते है । इनके स्वीकारोक्ति ब्यान के निशानदेही स्थान पर सुरक्षा बलों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया गया । इनके निशानदेही स्थान पर (1) दो (02) केन प्रेशर आई0ई0डी0, सिरिंज मैकानिज्म, प्रत्येक का वजन करीब 2-3 केजी, (2) दो (02) केन प्रेशर आई०ई०डी०, सिरिंज मैकानिज्म, प्रत्येक का वजन करीब 4-5 केजी, (3) एक (01) पाईप आई०ई०डी० (क्लेमोर बम ) कमाण्ड मैकानिज्म, लम्बाई करीब 03 फीट चौड़ाई 04 इंच, (4) दो (02) केन प्रेशर " आई0ई0डी0, सिरिंज मैकानिज्म, प्रत्येक का वजन करीब 4-5 केजी बरामद हुआ।

सुरक्षा की दृष्ठीकोण से झारखंड जगुआर बीडीडीएस टीम के द्वारा सुरक्षित विनष्ट किया गया। पकड़ाए व्यक्ति में से मोने ने बताया कि ये झीलरूवां हथियार लूट काण्ड में एवं मोने, सुखलाल बानरा उर्फ चाड़ा एवं अभिषेख हाँसदा उर्फ चौड़े ये तीनों बलजोड़िया, मेरलगाड़ा मैगजीन लूट काण्ड में भी शामिल थे। गिरफ्तार सभी पाँच अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

  इस प्रकार है अभियुक्तों का विवरण  

(01) जयसिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, उम्र 30 वर्ष, पिता- लक्ष्मण अंगरिया, सा०- गौबुरु, टोला- स्कुलसाई, 

(02) मदन अंगरिया, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता स्व० तुराम अंगरिया, सा०- गौबुरु,

(03) अभिषेक हांसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े उम्र करीब 20 वर्ष पिता भूषण हांसदा, सा०- बडाझींकपानी, 

(04) सुकलाल बानरा उर्फ चाड़ा, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता काण्डे बानरा, सा०- सारजोमबुरु, चारों थाना- टोन्टो, 

(05) मोने तियु, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता- केंडया तियु, सा०- कटाम्बा, थाना- गोईलकेरा सभी जिला - पश्चिमी सिंहभूम,

  ये है आपराधिक इतिहास  

(1) गोइलकेरा थाना कांड सं0- 01/22 दिनांक 05.01.2022 धारा 147/148/149/120 बी / 121/121 (ए)/ 302/307/333/353/395/396/397 भा0द0वि0 27 आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट, 16/18/20/38/39 यूएपीए एक्ट

 (2) गुवा (जामदा) थाना कांड सं0- 10/23, दिनांक 31.03.2023 धारा- 342/395 भा0द0वि0, 17 सीएलए एक्ट, 10/13 UAPA Act 

( 3 ) टोन्टो थाना काण्ड सं0- 30/23 दिनांक 11.06.2023 धारा 307/34 भा0द0वि0 ½ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 10/13 UAPA ACT, 17 CLA Act

(4) टोन्टो थाना काण्ड सं0- 33/23 दिनांक 28.06.2023 धारा 147/148/149/307/353/1208 भा0द0वि0 » विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 10 / 13 UAPA Act

(5) टोन्टो थाना काण्ड सं0- 40/23 दिनांक 07.08.2023 धारा 143/ 120 B / भा0द0वि0 4/5 विस्फोटक पदार्थ

अधिनियम, 17 CLA Act, एवं 10/13 UAPA Act

  जप्त सामान की विवरणी  

पीला रंग का प्लास्टिक पाउच के अंदर (1) लाल रंग का बम का सर्किट चेक करने वाला (कन्टिनियूटि टेस्टर) एक

पीस (02) छोटा कागज पुर्जा जिसमें रुता - 3 लिखा हुआ, माईन चाईजर, तार बल्ब, टेस्टर- माचिस, बैटरी- असंगर,

बाकी टाकी घड़ी, डेटोनेटर-बीड़ी, टेप- सिलिंग, किलिप-बोर्ड, चैलेंजर बोतल, रुपया रुमाल एवं पिछे तरफ वॉकी-टॉकी

नं0- 1)17/21, 2)2/11, 3) 5/32, 4) 7/23, 5) 15/3, 6) 20/16 लिखा हुआ, (03) छोटा कागज का पुर्जा जिसमें

कार्बन 2 पॉकेट, लिखा हुआ, (04) छोटा कागज का पुर्जा जिसमें जुता के लिए 8000, लिखा हुआ (05) छोटा कागज

का पुर्जा जिसमें जुता के लिए 7000 रु0 लिखा हुआ, (06) छोटा कागज का पुर्जा जिसमें पैरागन कम्पनी का सेंडल 7.

नं० 2 जोड़ा, 6 नं0 2 जोड़ा, 5 नं0 2 जोड़ा, 4 नं0 2 जोड़ा, 8 नं0 2 जोड़ा, छाता बड़ा साईज का 6 पीस लिखा

विनष्टीकरण के पश्चात आई0ई0डी0 के अवशेष

ये थे छापामारी दल में शामिल

(1) अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) चाईबासा, थाना प्रभारी टोन्टो / थाना प्रभारी मुफ्फसिल एवं जिला पुलिस सशस्त्र बल,CRPF 193 BN की कंपनी., CRPF 174 BN की कंपनी,जैप की सैट टीम टोंटों, झारखंड जगुआर की टीम और बी०डी०डी०एस० टीम।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post