सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : रांची कृषि महाविद्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय एवं झारखंड राज्य पत्रकार संघ (जेएसजेयू) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी में सरायकेला खरसावां के छऊ गुरु तपन कुमार पटनायक को छऊ नृत्य क्षेत्र में उनके योगदान के लिए महामहिम राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन द्वारा सम्मानित किया गया।
कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के विशेष
संदर्भ में भारत को गौरवान्वित करने में झारखंड की भूमिका पर हुई संगोष्ठी में इन्हें सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सिंह, जेएसजेयू के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी दिव्यज्ञान सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
