सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : श्रावण महीने के अंतिम सोमवार को जिला मुख्यालय सरायकेला खरकाई नदी तट पर स्थित कुदरसाई शिव मंदिर में भक्ति श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
भक्त श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान भोलेनाथ को जलार्पण किया।
इस दौरान चारों ओर हर हर महादेव की नारा गूंज रहा था। बाजार स्थित शिव मंदिर, खरकाई नदी तट पर स्थित भैरव पीठ स्थली, माजणाघाट शिव मंदिर में भी शिव भक्तों ने उपासना पूर्वक भगवान भोलेनाथ को जलार्पण की।
बताते चलें कि तड़के सुबह से ही शिव भक्तों का रुख मंदिर की ओर रहा। मंदिर पहुंचते ही भक्त श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को जलार्पण कर भगवान शिव के प्रति आस्था जताया।

