सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय में उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें कार्यालय प्रकोष्ठ मे सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर डीएमएफटी के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों का समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने विभागवार संबंधित कार्यपालक अभियंताओं व पदाधिकारियों से पूर्व से संचालित योजनाओं के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। इसके उपरांत उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति का जायजा लेने, गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं ससमय योजनाओं को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत विभिन्न क्षेत्रों से आए विकास कार्यों के प्रस्तावों आदि पर बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। और योजनाओं के चयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डीएमएफटी के तहत कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए उपायुक्त नें फिजिकल कम्प्लीटेड योजनाओं का नियमानुसार भुगतान कर योजनाओं को क्लोज करने का निर्देश दिए। तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल अंतर्गत संचालित योजनाओं का स्थल निरिक्षण कर योजनाओं की संचालन स्थिति सम्बन्धित प्रतिवेदन उपलब्ध करने तथा शेष बचे भुगतान पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा क्रम मे उपायुक्त नें ऐसी योजनाएँ जिनकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है उनमे यथा शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने तथा उद्योग एवं माइनिंग क्षेत्र मे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित पंचायतो का सूची तैयार कर ग्राम सभा के माध्यम से जनउपयोगी योजनाओं का चयन करने के निर्देश दिए।
बैठक मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, आईटीडीए परियोजना निदेशक श्री संदीप कुमार दराईबुरू ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय एवं सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

