क्षत्र का चंहुमुखी विकास कर रही हैं सांसद गीता कोड़ा - प्रीतम बांकिरा
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कुमारडुंगी वन विश्रामाघर में युवा कांग्रेस की मझगांव विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। कार्यकारिणी बैठक में मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, प्रदेश अध्यक्ष अभीजित राज, जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा जी गरिमामयी उपस्थिती रही। बैठक में मझगांव विधानसभा के अध्यक्ष, विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के विधानसभा और प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भारी तादाद में रही।बैठक को प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष सहित कई अन्य लोगों ने संबोधित किया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से पश्चिमी सिंहभूम जिला ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग त्रस्त हैं इसलिए अब हम सभी युवा कांग्रेस के साथियों को देश को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेनी होगी ।आज सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के द्वारा क्षेत्र का चंहुमुखी विकास हो रहा। सांसद गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान कर रहीं हैं।अब हम सभी का ये दायित्व है कि युवा कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष प्रीतम ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। जिला में आम जनता को चंद लूटखोर अधिकारियों के कारण सरकार द्वारा तय किए गए मात्रा से काफी कम राशन दिया जा रहा है और इससे आए दिन स्थानीय राशन डीलर और आम जनता के बीच विवाद हो रहे हैं। अतः लूटखोर अधिकारियों को चिन्हित कर आनेवाले समय जिला स्तरीय जनांदोलन किया जाएगा और उन सभी दोषी पदाधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि झारखंड में झारखंडी जनभावना को समझने वाली महागठबंधन की सरकार है और झारखंडी सरकार के शासन में प्रशासन की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभीजित राज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम जनता की सेवा की है। कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक रूप से भारत के गांव और गांव के जनता को सशक्त बनाने का काम किया है । लेकिन भाजपा सरकार 2014 में सरकार में आने के बाद लगातार एक एक कर आम जनता के सारे अधिकारों को छीनने का काम किया है। इसलिए अब देश को दोबारा कांग्रेस पार्टी की आवश्यकता है और कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ही देश को सुरक्षित कर सकते हैं।
प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे देश भर में नफ़रत फैला रखा है। देश के प्रधानमंत्री आज़ाद भारत में अब तक के सबसे नाकाबिल प्रधानमंत्री हैं।भाजपा ने आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग को हमेशा प्रताड़ित करने का काम किया है। मणिपुर में लागातार पिछले कई महीनों से हिंसा हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री का ध्यान सिर्फ अपने चंद पूंजीपति मित्रों के ऊपर है।भाजपा शासित राज्यों में आदिवासी और दलित भाई बहनों के ऊपर लागातार अत्याचार हो रहे हैं। इसलिए अब आदिवासी, दलित विरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया। कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश महासचिव सह भारत यात्री दीनबंधु बोयपाई, जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, संदीप सन्नी देवगम, जिला महासचिव सन्नी पाट पिंगुवा, जिला सचिव रवीन्द्र, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष गोविंद पाट पिंगुवा, कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष रोहित पाट पिंगुवा, कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष सूरज तामसोय, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष बबलू पिंगुवा,मंझारी प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुंकल, हाटगमहारिया प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर गागराई, ओबीसी प्रदेश महासचिव सह पीसीसी डेलीगेट मायाधर बेहरा, प्रदेश महासचिव रंजन बोयपाई,आरजीपीआर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीत शर्मा, ग्रामीण विभाग जिला चेयरमैन रितेश तामसोय,एनएसयूआई जिला महासचिव अनीश गोप,कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद बेहरा ,इमानुएल, विकास,अजय सहित अन्य युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।