स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर जिला मुख्यालय सरायकेला में डीसी, एसपी ने परेड रिहर्सल का किया निरीक्षण


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर चल रही परेड रिहर्सल का उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने निरीक्षण किया। 


परेड रिहर्सल निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने कहा कि 15 अगस्त मुख्य समारोह में माननीय मंत्री चंपई सोरेन द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। 

 उपायुक्त ने जिलावासियों से मुख्य समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

 उपायुक्त ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस क्रम में उन्होनें ग्राउंड समतलिकरण, रंग रोगन, एवं टेंट इत्यादि के लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए।


मुख्य समारोह परेड में कुल छः टुकड़ियां शामिल होंगी जिसमें सीआरपीएफ 01, जिला पुलिस बल 02, होम गार्ड 01 एवं केजीबीभी सरायकेला के 02 टुकड़िया हिस्सा लेंगी। वही बैंड पार्टी बल के रूप मे केजीबीभी राजनगर एवं गम्हरिया की बालिकाओं की टीम हिस्सा लेंगी।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने परेड को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post