झींकपानी में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक दीपक बिरुवा ने किया आह्वान


अनुशासित मेहनती और संघर्षशील बने युवा

चांद एकेडमी को हराकर यूनाइटेड एक्सप्रेस बना विजेता

चाईबासा : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसीसी फुटबॉल मैदान में आदिवासी क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि माननीय विधायक दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि एसीसी डायरेक्टर राज गुरुंग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। 


फाइनल मैच के संघर्षपूर्ण मुकाबले यूनाइटेड एक्सप्रेस क्लब ने 1-0 से चांद एकेडमी क्लब को हराकर खिताब जीता। 
वहीं तीसरे स्थान पर इस्टेट बूस्टर और चौथे स्थान पर गाॅड फादर की टीम रही। इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल की तरह जीवन में भी अनुशासन, मेहनत और संघर्षशील बनने का आह्वान किया। वहीं एसीसी डायरेक्टर राज गुरुंग ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना किए।  


समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, टोन्टो थाना प्रभारी सागेन मुर्मू, एसीसी सीएसआर हेड उतम कुमार, एच आर हेड विल्सन डेविड, सिक्युरिटी हेड अजय राठौड़, मंजीत हांसदा मुख्य रूप से मौजूद थे। विजेता उपविजेता टीमों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन एसीसी के सौजन्य से किया गया।


आयोजन को सफल बनाने में तुराम बिरुली, बीरबल गोप, सिद्धार्थ हेस्सा, सत्यानंद बेहरा, जितेंद्र बारी, पंजरुद्दीन अंसारी, मनोज कुमार, दिलीप सोय, अर्जुन गोप, मुरली मनोहर खंडाइत आदि की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post