एतिहासिक मंगला हाट को अवैध अतिक्रमण मुफ्त कर कोल्हान मार्केटिंग फंड से सुसच्चित बाजार के रूप में विकसित करने का कार्य सुनिश्चित करे : शनि




चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : डीसी चाईबासा, कोल्हान मुख्यालय के एतिहासिक मंगला हाट को अवैध अतिक्रमण मुफ्त कर कोल्हान मार्केटिंग फंड से सुसच्चित बाजार के रूप में विकसित करने का कार्य सुनिश्चित करे। यह बातें झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु ने आज डीसी को प्रेषित पांच सूत्री मांग पत्र सौंपने के बाद कहा है।सन्नी सिंकु ने आगे कहा है मंगला बाजार हाट की स्थापना 1848 में अंग्रेजी शासन काल के दौरान की गई थी। तब मंगला हाट का इंटरस्टेट महत्व था। व्यापारी मद्रास, रायपुर, गया, बांकुड़ा, मिदनापुर, मयूरभंज, क्योंझर से कोल्हान की वनोपज खरीदने के लिए आते थे। बाजार की इसी महत्व को देखते हुए उस समय के डीसी ने 1904 में कोल्हान मार्केटिंग फंड का सृजन किया। इतना ही नहीं 1922 को इसी मंगला हाट में स्वतंत्रता आंदोलन से कोल्हान के लोगों को जोड़ने के लिए महात्मा गांधी ने हो भाषा में भाषण दिया था। 

लेकिन इतनी एतिहासिक महत्व वाली मंगला बाजार आज डीसी के उचित निगरानी के अभाव में अवैध अतिक्रमणकारियों का अड्डा बनकर रह गया।चाईबासा के नगर पर्षद विशेष पदाधिकारी को हमारे झारखंड पुनरूत्थान अभियान के वरीय सदस्य इंदुशेखार तिवारी ने छह जनवरी को मंगला बाजार के दुर्दशा की ओर लिखित मांग पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट किया था। इतना ही नहीं श्री तिवारी ने डीसी चाईबासा और कोल्हान अधीक्षक को भी लिखित मांग पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट किया था।साथ 23 जनवरी को उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आवेदन के साथ पूर्व की आवेदन को लिखकर ध्यान आकृष्ट किया।पर डीसी उस मांग के आलोक में मंगला हाट को सुव्यवस्थित करने का कोई पहल नहीं किया। 

इसलिए झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक ने डीसी को मांग पत्र प्रेषित करते हुए लिखा है नव्वे के दशक की तत्कालीन डीसी राजबाला वर्मा से प्रेरणा लेने की अवश्यकता है। जिसने कोल्हान मार्केटिंग फंड से शहीद पार्क चाईबासा,कोल्हान डाक बंगला परिसर जगन्नाथपुर में दुकान का निर्माण कराने सहित अन्य स्थानों पर भी कई दुकानों का निर्माण कराकर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का कार्य की थी। उसी तरह से कोल्हान के बाजार हाट में शेड का निर्माण भी कार्रवाई थी। चाईबासा डीसी उससे प्रेरणा लेकर कोल्हान मार्केटिंग फंड से चाईबासा मंगला हाट को सुसज्जित बाजार के रूप में विकसित करने का कार्य सुनिश्चित करें।

ताकि अवैध तरीके से मंगला हाट को कब्जा करने वाले और सामाजिक बुराई का संभावित अड्डा बनने से रोका जा सके। और एतिहासिक मंगला हाट को सुव्यवस्थित और सुसज्जित स्वरूप देकर बाजार का आकर्षण को बहाल रखा जाए। झारखंड पुनरूत्थान अभियान की ओर से बार बार प्रेषित की जा रहीं मांग पत्र के आलोक में यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।ताकि हम लोकतांत्रिक मूल्यों के आलोक में आंदोलन करने के लिए विवश न हों। डीसी को मांगपत्र देने में झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु, इंदुशेखर तिवारी और अमृत मांझी शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post