चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : चाईबासा चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यसमिति की 133वीं तथा सत्र 2021-23 की 14वीं बैठक स्थानीय जे एच् 06 टिप्सी रेस्टुरेंट में अध्यक्ष श्री मधुसूदन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन हुई , सर्वप्रथम सचिव संजय चौबे के द्वारा 132 वीं बैठक की सम्पुष्टि करवाई गयी बैठक में श्री मधुसूदन अग्रवाल जी के द्वारा दिनांक 20 अगस्त को स्थानीय पिल्लई टाउन हाल में प्रस्तावित तेरहवीं वार्षिक आमसभा की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।
कार्यसमिति में चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से तेरहवीं वार्षिक आमसभा की समस्त तैयारियों की जिम्मेवारी सयुंक्त सचिव दुर्गेश खत्री ,नितिन अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य हाजी वकील खान को दी गयी ,भोजन व्यवस्था की जिम्मेवारी रौनक कैटरिंग को दिया गया जिसकी देख रेख उपाध्यक्ष शिबुलाल अग्रवाल करेंगे।
वार्षिक आमसभा में तय कार्यक्रम के तहत मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा दिप प्रज्वल्लन कर आमसभा का विधिवत शुभारम्भ किया जायेगा अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल सम्मानित सदस्यों का अभिनन्दन अपने स्वागत भाषण से करेंगे क्रमवार संस्थापक अनूप कुमार सुल्तानिया, निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष अनिल खिरवाल, दोनों उपाध्यक्ष क्रमश शिबुलाल अग्रवाल एवं विकास गोयल सभा को सम्बोधित करेंगे।
सचिव संजय चौबे द्वारा द्विवार्षिक प्रतिवेदन सदन में सम्मानित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा जिसके पश्चात कोषाध्यक्ष आदित्य विक्रम सारडा द्वारा आय व्यय का विवरण सभा पटल पर प्रस्तुत किया जायेगा तत्पश्चात चाईबासा चेमबर द्वारा विभिन्न उपसमिति के मनोनीत सभापति गण अपने कार्यकाल के दो वर्षो में किये गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण प्रस्ताव अनुमोदन एवं स्वीकृति हेतु सम्मानित सदस्यों के समक्ष रखे जायेंगे, वार्षिक आमसभा की सम्पुष्टि नियमनुसार आमसभा में ही करवाई जाएगी
उक्त बैठक में चाईबासा चेम्बर चुनाव की तिथि का निर्धारण 29 सितम्बर 2023 किया गया विदित हो सविंधान में वर्णित प्रावधानों के तहत प्रति दो वर्ष में सात पदाधिकारी पद तथा दस कार्यकारिणी सदस्य के पद हेतु चाईबासा चेम्बर का चुनाव सितम्बर माह में कराया जाता है, हर बार की तरह इस बार भी चुनाव स्थानीय रविंद्र भवन में कराया जाना सुनिश्चित किया गया है।
बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी के चयन के क्रम में कार्यसमिति सदस्यों द्वारा एक स्वर में सचिव संजय चौबे के नाम को प्रस्तावित किया गया तथा प्रस्ताव उपरांत संजय चौबे द्वारा आगामी चुनाव में चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव पदाधिकारी का दायित्व के निर्वहन हेतु अपनी सहमति प्रदान की विदित हो की चाईबासा चेम्बर की सविंधान में वर्णित प्रावधानों के तहत दो सत्रों तक पदाधिकारी रहने के पश्चात उनकी पात्रता अध्यक्ष पद अथवा कार्यकारिणी पद हेतु ही है।
दोनों पदों पर चुनाव लड़ने में उन्होंने अपनी असहमति जताई कार्यसमिति द्वारा सर्वसम्मति सविंधान की धारा 15 (D) के तहत संजय चौबे को मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में तथा सहयोग हेतु श्री पंकज चिरानिया एवं श्री मुकेश मोदी को चुनाव अधिकारी के रूप नियुक्त किया गया नियमनुसार नियुक्त किये जाने के पश्चात अध्यक्ष श्री मधुसूदन अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश तथा पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल खिरवाल जी के द्वारा संजय चौबे को पुष्प गुच्छ दे कर उनका मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त होने पर बधाई दी तथा यह उम्मीद जताई की आगामी चाईबासा चेम्बर का चुनाव आपके द्वारा चाईबासा चेम्बर की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत पूर्व की भांति निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराया जायेगा
संभवतः आगामी 20 अगस्त को चाईबासा चेम्बर की प्रस्तावित तेरहवीं वार्षिक आमसभा के पश्चात आदर्श आचार सहिंता लागु की जाएगी जिसकी घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी संजय चौबे करेंगे
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय चेम्बर पार्क में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण किया जायेगा जिसकी तैयारियों की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष आदित्य विक्रम सारडा, सयुंक्त सचिव नितिन अग्रवाल एवं कार्यकरिणी सदस्य मृणाल सराफ को दी गयी बैठक में अध्यक्ष द्वारा विभिन्न उपसमिति के सभापतियों को शीघ्र अपना द्विवार्षिक प्रतिवेदन सचिव संजय चौबे को समर्पित करने हेतु तथा कोषाध्यक्ष आदित्य विक्रम सारडा को सदस्यता नवीकरण में तेज़ी लाने हेतु निदेशित किया ताकि आगामी चुनाव में सदस्यता नवीकृत नहीं होने की स्तिथि में सम्मानित सदस्य अपने मत देने के अधिकार से वंचित न रह जाएँ
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश ,पूर्व अध्यक्ष अनिल खिरवाल पूर्व उपाध्यक्ष आनंद वर्धन प्रसाद उपाध्यक्ष शिबुलाल अग्रवाल विकास गोयल सचिव संजय चौबे कोषाध्यक्ष आदित्य विक्रम सारडा सयुंक्त सचिव दुर्गेश खत्री नितिन अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य गोविंदा खेतान मृणाल सराफ विवेक सिन्हा गौतम राठौर अजय कुमार अग्रवाल वकील खान विकाश अग्रवाल सतीश करनानी मुकेश पोद्दार उपसमिति के सभापति सरदार जसपाल सिंह भामरा ,अनूप जोशी बिनोद कुमार दाहिमा ,पवन कुमार अग्रवाल ,नीरज संडवार, मुकेश मोदी ,इंद्रजीत सिंह रंधावा ,पिंटू अग्रवाल ,निशा केडिया तथा विकाश दोदराजका उपस्तिथ थे।
