सूरजमल जैन डी.ए.वी पब्लिक स्कूल-चाईबासा के सभागार में सम्मान समारोह में विद्यालय अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर स्थित सूरजमल जैन डी.ए.वी पब्लिक स्कूल-चाईबासा के सभागार में मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। 


उक्त समारोह में सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्या द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र, मोमेंटो तथा पौधा प्रदान कर स्वागत उपरांत प्रार्थना सभा का आयोजन पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान, नागपुरी लोक नृत्य तथा पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति एवं कविता पाठ तथा समेकित रूप से राष्ट्रगान का आयोजन किया गया।


समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज यहां पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत आपको या आपके अभिभावक को जो गौरव का एहसास हो रहा है, उसे निरंतर बरकरार रखें, यही आप सभी को हमारी शुभकामनाएं हैं। उपायुक्त के द्वारा विद्यार्थियों के साथ अपने स्कूली दिनों के अनुभव को साझा करते हुए कहा गया कि बेहतर करने के बाद जब हम सभी को मेडल प्राप्त होते थे, तो उसे विद्यालय के ड्रेस पर लगाकर बेहद गौरव की अनुभूति करते थे और आज वही अनुभूति आप सभी के चेहरे पर देखना सुखद लग रहा है। 


उन्होंने कहा कि जिंदगी में लगातार बेहतर करने के लिए सीखने की ललक को सदैव जीवित रखिए, चाहे वह पढ़ाई के लिए हो, खेल के लिए हो या जीवन में उत्कृष्ट करने के लिए निर्धारित लक्ष्य को अर्जित करने से जुड़ी, किसी भी विधा को प्राप्त करने के लिए हो। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा प्राप्त करना एकमात्र मकसद नहीं रहना चाहिए, अपितु आपके शिक्षित होने का कितना फायदा समाज को मिला, हम सभी को उस ओर ध्यान केंद्रित करना है, तभी हम सब एक शिक्षित एवं व्यवस्थित समाज की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।

जीवन में हमेशा अपने पसंद के लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़े, आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी


समारोह को संबोधित करते हुए सहायक समाहर्ता के द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि जीवन में हमेशा अपने पसंद के लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़े, आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि जीवन की छोटी-छोटी सफलताएं ही हमें बड़ी सफलताओं के लिए प्रेरित करता है। 

इस समारोह में सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी(भा.प्र.से), जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, विद्यालय की प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी, विद्यालय के अधीक्षक शिक्षक गण विद्यालय संचालन समिति सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post