सरायकेला : केंद्रीय विद्यालय सरायकेला में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। जिसमे स्कूल के सभी कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। मेरी माटी मेरा देश का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिल में वीर सपूतों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना है और देश के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस अभियान से भारतवासियों के भीतर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र के प्रति जुड़ाव तथा लगाव और गहरा होगा।जो वीर देश के लिए अपने तिरंगे में लिपटकर आते हैं। उन सभी का सम्मान करने के लिए हम सभी भारत वासियों को मेरी माटी मेरा देश अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मौके पर वी मनोज,अनिल कुमार,शालिनी कुमारी,प्रकाश कुमार,अभिषेक कर,दीपक प्रधान व श्वेता कुमारी समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

