चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : इनरव्हील क्लब कि चाईबासा शाखा के द्वारा टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया, दो खंडों में आयोजित इस प्रतियोगिता में वर्ग 2 और 3 तथा चार और पांच कक्षा के बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया, उन्होंने बेहतरीन चित्रांकनो के द्वारा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया, प्रतियोगिता के पश्चात क्लब के द्वारा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक क्लब की आई एस ओ ममता जिंदल ने बताया कि क्लब का उद्देश्य विभिन्न विद्यालयों में इस तरह की चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों में चित्रकला और कलाकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है, क्लब की अध्यक्ष भावना राठौड़ बताया कि इनरव्हील क्लब के द्वारा विभिन्न तरह की सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में प्रकृति के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करते हुए क्लब के सदस्यों के द्वारा विद्यालय परिसर मे पौधारोपण भी किया गया और सभी शिक्षकों को प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रतीक के रूप में पौधे भी भेंट किए गये।
इस प्रतियोगिता कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेंद्र सिंह सहित, क्लब के सदस्यों और शिक्षकों ने भरपूर सहयोग किया, इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्षा मंजरी पसारी, क्लब संपादक स्वेता दोदराजका सहित सदस्य प्रीति दोदराजका और सीमा जी भी उपस्थित थे।

