सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पावन श्रावण मास के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंगम शिव आध्यात्मिक दर्शन मेला शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित थे। इनके कर कमलों से इस मेला का उद्घाटन हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी लवली जी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिती सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
साथ ही ब्रम्हाकुमारी के कोल्हान प्रभारी मंजू दीदी, सरायकेला जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मारवाड़ी महिला समिति अध्यक्ष रेखा सेकसरिया सहित गणमान्य उद्घाटन सत्र में थे। उद्घाटन के साथ ही मेला का शुभारंभ हुआ। लोगों ने द्वादश शिवलिंगम का दर्शन किया। एक ही आंगन में 12 ज्योतिर्लिंगों का आध्यात्मिक दर्शन कर भक्त श्रद्धालु आनंद की अनुभूति कर रहे थे।
कार्यक्रम में ब्रम्हाकुमारीज सरायकेला, गम्हरिया प्रभारी पूनम जी सहित ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े विकास अग्रवाल, दीपक, ज्योत्सना बहन आदि सक्रिय दिखे। 25 अगस्त तक चलने वाली अध्यात्मिक दर्शन मेला में भक्ति उल्लास का माहौल है।



