चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : गुवा शहीद दिवस के अवसर पर गुवा के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 08 सितम्बर को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुवा आयेगें। इस अवसर पर गुवा फुटबॉल मैदान में झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति द्वारा विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर आज दिनांक 22 अगस्त 2023 को जिला परिषद, चाईबासा के सभागार में झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति का विशेष बैठक जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी पर चर्चा के अलावा बैठक में डुमरी उपचुनाव में प० सिंहभूम जिला के पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और जिला में चल रहे पार्टी के सदस्यता अभियान तथा अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।
2024 में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आगमन को देखते हुए गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।
उक्त कार्यक्रम की तैयारी एवं सफल आयोजन के लिए आगामी 27 अगस्त 2023 को जिला समिति द्वारा नोवामुंडी में प्रस्तावित जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय बैठक में जिला एक तैयारी समिति का घोषणा किया जाएगा जाएगा। डुमरी उपचुनाव में जिला की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अगले सप्ताह जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव के नेतृत्व में जिला समिति के पदाधिकारी, जिला में निवास करने वाले केन्द्रीय सदस्य तथा विभिन्न वर्ग संगठनों के जिला पदाधिकारियों समेत जिला के वरिष्ठ नेताओं का एक टीम डुमरी प्रस्थान करेगा।
पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि पार्टी कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से आगामी 20 सितंबर तक जिला में वितरित सदस्यता बही की वापसी सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा विभिन्न वर्ग संगठनों के जिला समिति के पूर्ण विस्तार के लिए 30 अगस्त 2023 तक का समय सीमा निर्धारित किया गया है। बैठक के दरम्यान जिला समिति द्वारा, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला कार्यसमिति सदस्य हिमांशु कुमार राय उर्फ बबलू को कल सीरियस हृदयाघात आने पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठन की ओर से उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का निर्णय लेते हुए रांची रिम्स के हृदय रोग विभाग के आईसीयू में इलाजरत हिमांशु कुमार राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव, जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, राहुल आदित्य, दीपक कुमार प्रधान, दिनेश चन्द्र महतो, प्रेम गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन, जिला संगठन सचिव रंजीत कुमार यादव, मानाराम कुदादा, संयुक्त सचिव इजहार करीम राही, सुनील कुमार सिरका, प्रदीप कुमार महतो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंकु, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमबारी बहान्दा, सचिव सुमित्रा सिंकु, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम मुंडरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष निसार हुसैन उर्फ डोगर, सचिव सारिक रजा, उपाध्यक्ष अकबर खान, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष कैसर परवेज, सचिव दिनेश कुमार जेना, उपाध्यक्ष मसीह दास भुंईया, कोषाध्यक्ष पान्डु सुरीन, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन बानरा, दलित शोषित पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष जगमोहन महाराणा, केन्द्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई, बामिया माझी, रिमू बहादुर थापा, दुर्गा चरण देवगम, सोहेल अहमद, जगबंधु गोप, चुमन लाल लागुरी, मनोज लागुरी, संदेश सरदार, महेंद्र तिरिया, कपिलेश्वर दोंगो, वृंदावन गोप, हेमराज सोनार, राजेश पिंगुवा, शशिभूषण पिंगुवा, जितेन्द्र पुरती, जवाहर बोयपाई, सतीश सुंडी, तुराम बिरुली, अनिल लकड़ा, ताराकान्त सिजुई, लखन हेम्बरोम, मनसुख गोप, विश्वनाथ बाड़ा, मो० फिरोज,सरवर नेहाल उर्फ नज्जू, कश्मीर कान्डेयांग, हरिश चन्द्र बोदरा, अघना कन्डुलना, शंकर नायक समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे - सोनाराम देवगम, सचिव, झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति।
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)