उपायुक्त से मिल कर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सुचारू संचालन का कलाकारों ने किया आग्रह


सरायकेला / DESK : छऊ नृत्य कलाकारों का एक प्रतिनिधिमंडल साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त रवि शंकर शुक्ल से मिल कर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को सुचारू रूप से संचालित कराने का आग्रह किया।
कलाकारों द्वारा यह भी बताया गया कि विगत लगभग डेढ़ वर्ष से उन्हें मानदेय प्राप्त नहीं हो रहा है। 


साथ ही चैत्र पर्व 2023 के आयोजन के बाद से उनकी उपस्थिति भी नहीं बन रही है। जबकि वे नियमित नृत्य क्लास में उपस्थित हो रहे हैं। उपायुक्त द्वारा उन्हे आश्वासन मिला कि मामले की जांचोपरांत शीघ्र ही इस पर उचित करवाई किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में उदित प्रताप सिंह देव, शिवनाथ शंख, बबलू राम सरदार, ठुंगरू मुखी एवं शिव हेस्सा थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post