झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति का अभियान में सरायकेला पहुंचे प्रेम मार्डी, कहा टाइगर जयराम का विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने का किया जा रहा है काम


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति का सरायकेला काशी साहू कॉलेज के निकट आयोजित पंचायत स्तरीय जन जागरण सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सैकड़ो सदस्य जुड़े।
पंचायत बड़ाकाकड़ा, ईटाकुदर, पांड्रा, काशीपुर के युवा इसमें शामिल थे।


मौके में पहुंचे उक्त समिति के ब्लैक टीम सक्रिय सदस्य प्रेम मार्डी ने कहा कि टाइगर जयराम का विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से साबित हो चुका है कि विश्व में सबसे पुरानी चट्टान सिंहभूम में है। इससे साबित होता है कि विश्व में हमारी सभ्यता सबसे पुरानी है। 


विश्व में सबसे पहले आने वाले आदिवासी मूलवासी होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने झारखंड की भाषा संस्कृति सहित विभिन्न बिंदुओं पर जागरूक करने का प्रयास किया। 

कार्यक्रम में तरुण महतो, सुनील महतो, महादेव महतो, प्रवीण महतो, झुंटू महतो, चंदन महतो आदि सदस्यगण थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post