खरसांवा रंगोगोड़ा मध्य विद्यालय में आग से बच्चे की आंख का पपनी जली, उपायुक्त ने लिया संज्ञान


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा  ) : मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा खरसावां के 10 वर्षीय गुरदिप्प महतो (पिता सुनील महतो) का प्लास्टिक जलाने के क्रम मे आँख पर आग लगने से
पपनी जली। इसकी सूचना मिलते ही उपायुक्त नें तत्काल संज्ञान लिया। एवं  बच्चे का बेहतर इलाज हेतू सिविल सर्जन को निदेशित किया। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य पर जांचोपरान्त करवाई करने के सम्बन्ध मे निदेशित किया। 


बच्चे का सरायकेला सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज हुई।  

 उपायुक्त नें सम्बन्धित चिकित्सकों से वार्ता की। इस दौरान चिकित्सको द्वारा बताया गया कि  बच्चे के आँख की सिर्फ पपनी जली है। दोनों आँख की रौशनी ठीक है। बच्चे की स्थिति समान्य है। बच्चे के बेहतर इलाज के लिए पूर्णिमा अस्पताल मे रेफर किया जा रहा है।
        इस दौरान उपायुक्त के निदेशानुसार परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुरईबुरु सदर अस्पताल पहुंचे। एवं बच्चे के परिजन को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत तत्काल बीस हजार की राशि दी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post