उपायुक्त नें प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुचाई का किया औचक निरीक्षण

संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश 


सरायकेला / DESK : सरायकेला उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय कुचाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यालय का निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने क्षेत्रीय पदाधिकारी को योजनाओं के स्थल निरीक्षण कर लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिए।


निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दलभंगा एवं उप स्वास्थ्य केंद्र महाबुरु का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निदेश

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दलभंगा का निरीक्षण कर केंद्र में दवा की उपलब्धता, संस्थागत डिलीवरी, भवन परिसर की स्थिति, पेयजल इत्यादि व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ले आवश्यक दिशा निदेश दिए। 

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने मध्य विद्यालय बारुहातू का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निदेश


उपायुक्त ने मध्य विद्यालय बारुहातू का निरीक्षण कर बच्चों के साथ वार्ता किया तथा संबंधित पदाधिकारी को बच्चों को शिक्षा के साथ खेल से जोड़ने हेतु खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में बच्चों के लिए लाइब्रेरी निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने तथा विद्यालय भवन के आस-पास टूटे हुए भवन को ध्वस्त करने हेतु प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। 


इस क्रम में उपायुक्त ने उप स्वास्थ्य केंद्र महाबुरु का निरीक्षण कर केंद्र में दावों की उपलब्धता, जनरल वार्ड, लेबर रूम, महिला एवं पुरुष मरीज वार्ड इत्यादि का निरिक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने महिला एवं पुरुष वार्ड में एडमिट मरीजों से वार्ता कर केंद्र मे मिल रही सुविधाओं से अवगत हो संबंधित पदाधिकारी को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सरकार के प्रावधान के तहत मरीजों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निदेश दिए गए।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई श्रीमती सुजाता कुजूर, अंचलाधिकारी श्री रवि कुमार एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post