श्री बोल बम सेवा समिति चाईबासा द्वारा नि:शुल्क मुर्गा महादेव पदयात्रा विशाल कांवरिया शिविर 2023 की तैयारी पूरी


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : श्री बोल बम सेवा समिति चाईबासा द्वारा नि:शुल्क मुर्गा महादेव पदयात्रा विशाल कांवरिया शिविर 2023 की तैयारी पूरी कर ली गई है । समिति के अध्यक्ष नारायण पाडिया ने बताया की मुर्गा महादेव पदयात्रा करने वाले सभी कांवरियों के लिए 25अगस्त शुक्रवार रात्रि में झींकपानी, 26 अगस्त शनिवार सुबह इलीगढा में, दोपहर हाटगम्हरिया में, रात्रि जगन्नाथपुर में, 27 अगस्त रविवार सुबह कोटगढ़ में तथा मुर्गा महादेव मंदिर परिसर में रविवार रात्रि से 28 अगस्त सोमवार दोपहर तक अस्थाई शिविर लगाकर भोजन, पानी, दवाई आदि की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। 

इसके साथ ही डाक कांवरियों के लिए विशेष सेवा शिविर रविवार रात्रि कोटगढ़ में लगाया जाएगा। बाहर से आने वाले कांवड़ियों के लिए स्थानीय रुंगटा मैरिज हाउस में रूकने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार शाम 4:00 बजे रुंगटा मैरिज हाउस चाईबासा से शिविर का जत्था प्रस्थान करेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post