आदिवासी कुड़मी समाज सरायकेला खरसावां जिला कमेटी की आसनबनी में हुई बैठक में 20 सितंबर से होने वाली आंदोलन को लेकर बनी रणनीति, 16 को होगी नीमड़ीह में तैयारी बैठक


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आदिवासी कुड़मी समाज सरायकेला खरसावां जिला कमेटी की गम्हरिया प्रखंड के आसनबनी गांव सामुदायिक भवन (कालिया डूंगरी) में शंकर महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में आदिवासी समाज द्वारा 20 सितंबर से नीमडी स्टेशन में होनेवाली रेलटेका आंदोलन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श हुई। और रणनीति बनी। मौके में आदिवासी कुड़मी समाज के जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो ने कहा कि 73 सालों से कुड़मी जन समुदाय अपना अस्तित्व और संवैधानिक अधिकार के लिए इंतजार करते आ रहे हैं। अपना हक के लिए सरकार के सामने कई बार कुड़मी समाज उग्र रूप भी प्रदर्शित किया है। 


उन्होंने कहा कि कुड़मी समाज की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तय है। मानसून सत्र के पश्चात कुड़मी को एसटी में सूचीबद्ध नहीं किए जाने पर 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन होना तय है। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी को लेकर विचार विमर्श हुई। यह भी तय हुआ कि अगली तैयारी बैठक 16 तारीख को नीमडीह प्रखंड के डाकबंगला में होगा। 

इससे पहले कार्यक्रम में उक्त समिति के कुकडु प्रखंड सचिव सीमांत कुमार महतो, वासुदेव महतो ने भी संबोधित किया। बैठक में विजय महतो, मुनीराम महतो, रतन महतो, रघुनाथ महतो, बबलू महतो, निरंजन महतो, मनोहर महतो सहित जिला के कुड़मी समाज के लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post