सरायकेला खरसावां जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।  

विडिओ कॉन्फ्रेंसीँग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक मे सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के उदेश्य से दिए गए दिशा निदेशो के अनुपालन का समीक्षा की। और आवश्यक दिशा निदेश दिए। उन्होनें कहा कि जिले मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण करना सबका जिम्मेवारी है। उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में नो पार्किंग का बोर्ड लगाने, जागरूकता उदेश्य से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

इससे पहले जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकर आचर्य शमाद ने बताया कि विगत माह जुलाई में कुल 18 दुर्घटना हुई जिसमे 16 लोगों की मृत्यु एवं 06 लोग घायल हुए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 04 ब्लैकस्पॉट चिन्हित किए गए है। जिनमें दुगनी, टोल रोड मोड , घोड़ा बाबा मोड़ एवं बड़ा आमदा, खरसावां शामिल है।


बैठक में संबंधित पदाधिकारी ने सड़क सुरक्षा की दिशा में किए जा रहे कार्यों के संबंध में उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट किया।
  
बैठक में जिला के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन सहित सम्बन्धित पदाधिकारियों की उपस्थित रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post