अगस्त माह का खाद्यान्न अविलंब आपूर्ति कराने की उठी मांग


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जन वितरण प्रणाली दुकान के तहत अगस्त माह का खाद्यान्न अविलंब आपूर्ति कराने की मांग उठी।
इस संबंध में झारखंड आंदोलनकारी सेनानी धनपति सरदार ने सरायकेला खरसावां के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। 

ज्ञापन के मुताबिक इस भादो महीना में खाद्यान्न नहीं मिलने से गरीबों के लिए गंभीर समस्या है। 

इस वर्ष कृषि की संकट को देखते हुए गरीब कार्डधारी रोजगार के लिए अन्यत्र पलायन को मजबूर हैं। इस अगस्त माह का खाद्यान्न अति शीघ्र आपूर्ति की जाए। अन्यथा झारखंड आंदोलनकारी सेनानी गरीब कार्डधारियों के समर्थन में आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post