सरायकेला खरसावां जिला के मोहितपुर पंचायत में भी रही मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान का उल्लास, उपायुक्त ने बढ़ाया लोगों का हौसला


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत मोहितपुर पंचायत में भी लोगों में उल्लास रहा।
मौके में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला भी पहुंचे। एवं लोगों का हौसला बढ़ाया। 

उन्होंने उक्त पंचायत के सरिंडा गांव में अवस्थित अमृत सरोवर का अवलोकन किया। निकट स्थित स्मारिका पट्टिका के पास भी पहुंचे और पांच प्रण की रश्म को पूरा किया। 


इससे पहले यहां झंडा उत्तलन की कार्यक्रम भी हुई। ग्रामीण तिरंगा झंडा फहराते हुए नजर आए। 

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्री रामकृष्ण कुमार, सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा, संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post