चक्रधरपुर में ब्रांडेड कम्पनी के नाम पर बन रहे नकली बीड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपी कुंदन गुप्ता को किया गिरफ्तार


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का चक्रधरपुर पुलिस ने भंडाफोड़ कर बड़ी कारोबारी कुंदन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बीड़ी कारोबारी के घर से कई ब्रांडेड बीड़ी कम्पनी के पैकेजिंग सामग्री बरामद किये हैं. वहीं भारी मात्रा में बीड़ी की खेप भी जब्त की है. चक्रधरपुर के एएसपी कपिल चौधरी ने मंगलवार को चक्रधरपुर थाना में प्रेस कोंफ्रेंस कर पुरे मामले का खुलासा किया है. चक्रधरपुर के एएसपी ने बताया की पश्चिम सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सुचना मिली थी की चक्रधरपुर में बीड़ी कारोबारी कुंदन गुप्ता के घर पर बड़े पैमाने पर नकली बीड़ी बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है. 


इस सुचना पर एसपी ने पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी के सहयोग से चक्रधरपुर अंचल निरीक्षक कृष्णा सोय और चक्रधरपुर एएसपी कपिल चौधरी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया. जांच में छापामारी दल ने छत पर बीड़ी सुखाने की भट्टी के पास से भारी मात्रा में बीड़ी प्रसंस्करण की सामग्री, कई कम्पनियों के नकली बीड़ी पैकिंग सामग्री पाया और सभी को जब्त कर लिया. नकली बीड़ी बनाने और नकली बड़ी बाज़ार में बेचने के आरोप में मौके से ही कुंदन गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

बीड़ी कारोबारी कुंदन गुप्ता पर चक्रधरपुर थाना पुलिस ने काण्ड - 129/23 में भादवी की धारा 420/482 / 483/468/486/ 473/ 487 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. बतौर पुलिस कुंदन गुप्ता ने नकली बीड़ी बनाने का जुर्म कुबूल लिया है. बीडी कारोबारी कुंदन गुप्ता के घर से कई ब्रांडेड बीड़ी कम्पनियों के नकली पैकिंग सामग्री सहित अन्य चीजें बरामद कर जब्त की गयी है.


छापामारी दल ने सोमवार को मारवाड़ी स्कूल के पीछे स्थित गैलन भट्टी में स्थित बीड़ी कारोबारी कुंदन गुप्ता के घर पर धावा बोला. देखा गया की कुंदन गुप्ता के घर पर बड़े पैमाने में बीड़ी की पैकेजिंग हो रही है. बीड़ी पैकेजिंग का काम कर रहे मजदुर और वहां मौजूद लोगों से जब अधिकारीयों ने कागजात, लाइसेंस या किसी प्रकार के कागजात की मांग की गयी तो कोई भी कागजात वे प्रस्तुत नहीं कर पाए. जिसके बाद छापामारी कार्य तेजी से आगे बढाया गया. छापामारी दल ने मकान के प्रथम तल्ला के दस कमरे, किचन, लॉबी और छत की जांच की.


जिन चीजों की जब्ती की गयी है उनमें जयन्ती बीड़ी, बाबु बीडी, बंगाल टाइगार बिड़ी, बंगाल बिड़ी, कोयल बिड़ी, राजा बिड़ी, बंगाली बिड़ी, गोला बिड़ी, बादशाही बिड़ी, पुष्पा फिल्टर बिड़ी, अप्पु बिड़ी, मेघना बिड़ी, गोला बिड़ी के 218 केजी नकली पैकिंग सामग्री और 39 बोरा मेटेरियल बरामद किया गया है. इसके अलावे खुला बिड़ी 68 केजी, बिड़ी कार्टुन में बंद 185 कार्टुन, बिड़ी बोई में बंद 9 बोई, बिड़ी सुखाना वाला चलना 106 पीस, इलेक्ट्रीक ब्लोअर 1 पीस सहित अन्य चीजें बरामद कर जब्त की गयी है.

छापामारी दल में थे यह शामिल

चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, अंचल निरीक्षक सह दण्डाधिकारी कृष्णा सोय, पुलिस अवर निरीक्षक विवेक पाल, बजरंग टोप्पो, विपिन टोप्पो, सहायक वर निरीक्षक गुली मोची, सहित चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र एवं सहायक बल का विशेष योगदान रहा.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post