सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक आयोजित।
बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इसके अलावे उपायुक्त ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य को गति देने पर बल दिया। साथ ही उपायुक्त ने सुदूरवर्ती एवं बॉर्डर एरिया में स्कूल एवं आंगनबाड़ी में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं मे गति लाने तथा प्रखंड स्तर पर कैंप आयोजित कर शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने का निर्देश दिए। साथ ही सिविल सर्जन को मोबाइल स्वास्थ्य कैंप संचालित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सरायकेला खरसावां जिला के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई,आईटीडीए परियोजना निदेशक श्री संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर अजय सिन्हा, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी ,चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उप सम्हार्ता सामान्य शाखा, सीआरपीएफ कमांडेंट एवं अंचलधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

