एंजेल पब्लिक स्कूल, झींकपानी के बच्चों ने की सफल चंद्रयान - 3 का लैडर माॅडयूल चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए प्रार्थना
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) चंद्रमा की सतह पर उतरने को तैयार है. ऐसा होने पर भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बनकर इतिहास रच देगा। इसके लिए पब्लिक स्कूल, झींकपानी में प्रधानाध्यापक विशाल मुंडा ने चंद्रयान-3 के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया एवम सभी शिक्षकों के द्वारा इस पर चर्चा किया गया और चांद पर इसके सही लैंडिंग के लिए बच्चों के साथ-साथ सभी शिक्षकों एवम कर्मचारियों ने प्रार्थना की।
सफल लैंडिंग को लेकर जहां पूरी दुनिया की नजर है वही दूर दराज गांवों से पढ़ने आए बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विशाल मुंडा, एकेडमिक हेड दीपा कुमारी , शिक्षिका प्रिया कुमारी, सलोनी कुमारी, शिरीन गोप, मुक्ति मुंडा, विवेक गोप, हरिकृष्ण गोप, बीरबल गोप बालेमा, पार्वती एवं सभी बच्चे उपस्थित थे।

.jpeg)