टाटा मैजिक सवारी गाड़ी पलटने से आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल, चार की हालत गंभीर


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : चाईबासा रांची मुख्य मार्ग NH75 के एस मोड़ के पास एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी (छोटा हाथी सवारी गाड़ी) पलटने से आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए हैं, बताया जा रहा है कि चक्रधरपुर प्रखंड के कुली तोरण पंचायत से एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी चाईबासा की ओर रोबगा गांव से तांतनगर प्रखंड के उलीडीह गांव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रही थी। 

वाहन में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे। 

चाईबासा आने के क्रम में एस मोड़ के पास टाटा मैजिक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई ।इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से कुछ घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल तथा कुछ घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया ,जिसमें गाड़ी के खलासी की स्थिति काफी नाजुक है ,उसके साथ अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post