सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने सरायकेला परिसदन में आहूत जिला परिषद की विशेष बैठक में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उक्त बैठक में 15वीं वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आवद्ध एवं अनावद्ध योजनाओं का प्राथमिकता आधार पर चयन एवं अनुमोदन संबंधी प्रस्ताव पारित हुआ। इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजनाओं की समीक्षा की। और निर्देश दिए कि जिन संवेदकों ने कार्यादेश रहते हुए भी अद्यतन तक कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं वैसे संवेदकों को नोटिस निर्गत करते हुए कार्य प्रगति कराया जाए। अन्यथा अगले बार योजनाओं की समीक्षापरांत कार्य प्रगति असंतोषजनक प्राप्त होने की स्थिति में संवेदकों को ब्लैकलिस्टेड करने हेतु अनुशंसा की जाएगी।
बैठक में उनके द्वारा उपस्थित सभी जिला परिषद सदस्यों को निर्देश दिया गया कि नियत समय सीमा पर योजनाओं का शिलान्यास किया जाए। मौके में जिला परिषद सचिव द्वारा बताया गया कि सरायकेला खरसावां जिला परिषद से चार आर्किटेक्ट को पेनलीकृत किया गया है। यथाशीघ्र बस पड़ाव, मार्केट कंपलेक्स (नवीकरण), विवाह मंडप एवं अन्य आय स्रोत वृद्धि योजना पर कार्य किया जाएगा।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा ईचागढ़ प्रखंड में नवनिर्मित तीन आदद दुकानों का बंदोबस्ती एवं चांडिल डेम रोड स्थित मार्केट कंपलेक्स का सुदृढ़ीकरण कराने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में डीडीसी सह जिला परिषद सचिव प्रवीण कुमार गागराई, कार्यपालक पदाधिकारी धनवीर लकड़ा के अलावे जिला परिषद सदस्यों में श्रीमती झींगी हेंब्रम, ज्योतिलाल माझी, पिंकी लायक, सविता मार्डी, लक्ष्मी सरदार, कालीचरण बानरा, पिंकी मंडल, मालती देवगम, अमोदिनी महतो, स्नेहारानी महतो उपस्थित थे।
