सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : 9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक "मेरी माटी मेरा देश" अभियान के सफल संचालन हेतु समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गागराई ने केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों को बताया। उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आम जनों में राष्ट्र भावना एवं राष्ट्रप्रेम जागृत करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न पंचायतों में अभियान चलेगी। पंचायत एवं गांव से कलश में मिट्टी एकत्र कर उसे प्रखंड के माध्यम से जिले में पहुंचानी है। एवं मिट्टी एकत्र करते हुए सेल्फी भी लेने को कहा गया। उक्त मिट्टी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाया जाएगा। जहां देश भर की मिट्टी को एकत्र कर 30 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने की अपील किया गया। उन्होनें कहा कि उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं सभी संबंधित पदाधिकारी की सहभागिता काफी अहम है।
इससे पहले उन्होनें कहा कि "मेरी माटी मेरा देश" अभियान के तहत पंचायत में स्मारक पटिका का निर्माण किया जाना है। 5 शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन एवं झंडोत्तोलन तथा राष्ट्रगान कार्यक्रम किया जाएगा। पंचायतों में स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर 75 स्वदेशी वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका बनाने की भी बात कही गई है। यदि किसी पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण नहीं किया गया है तो जल स्रोत वाले स्थान पर अमृत वाटिका किया जाएगा। अमृत वाटिका में वीर शहीदों की याद में एक स्मारक पटिका का निर्माण की जानी है। साथ हीं 13,14 एवं 15 अगस्त को हर घर, सरकारी-गैर सरकारी सभी कार्यालयों एवं संस्थान में तिरंगा फहराने एवं राष्ट्रगान का अपील किया गया। उन्होंने कहा कि देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं है इसलिए ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की आवश्यकता है।
बैठक में आईटीडीए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दराईबुरू, जिला-भू-अर्जन पदाधिकारी श्रीमती सरोज तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री धनवीर लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी के अलावे पंचायत पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

.jpeg)