सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमिटी तत्वाधान में जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित गैरेज चौक में कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका एवं भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद किया।
मौके में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विधायक जो भाजपा का है।
उनका प्रतिनिधि आदिवासी युवक पर पेशाब किया। इसका सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमिटी निंदा करती है। उन्होंने कहा भाजपा के लोग आदिवासी के ऊपर जुल्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो आदिवासी युवक पर पेशाब किया उसका गिरफ्तारी हो।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने भाजपानीत शिवराज सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की और पुतला दहन किया।
पूरे कार्यक्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो, टुकून भंज, धीरेंद्र नाथ महतो, कांग्रेस सरायकेला नगर अध्यक्ष सौम्य रंजन रथ, विनोद राऊत, महिला कांग्रेस के बैजंती बारी, वीणा सिंह, फूलो तैसुम, बाबलू पुर्ती के अलावे युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश मुदुईया, जीतेन महाकुड़, वीरेंद्र नायक, हीरालाल तियू आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
