21 अगस्त को जंतर मंतर पर धरना देंगे आदिवासी युवा।


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  आगामी 21 अगस्त 2023 को जंतर-मंतर नई दिल्ली में निर्धारित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का प्रचार-प्रसार को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के प्रदेश सांस्कृतिक सचिव जगन्नाथ हेस्सा की अगुवाई में स्कूल कॉलेजों में अभियान चलाया गया । स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों को देश के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री,भारत सरकार नई दिल्ली के नाम से पोस्टल कार्ड लेखन अभियान कार्यक्रम से जोड़ा गया । इस अभियान के माध्यम से मध्य विद्यालय आसनपाट के नाम को स्कूल प्रबंधन समिति और माता समिति आसनपाट के सहमति से "हो" भाषा वारंगक्षिति और देवनगरी से लेखन कार्य का शुभारंभ किया गया।


आदिवासी हो भाषा वारंगक्षिति लिपि को सीखने के साथ-साथ हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दिया गया । उउवि चीरू,महिला कॉलेज चाईबासा और मवि आसनपाठ के छात्र-छात्राओं को आदिवासी हो समाज युवा महासभा के भाषा के विकास तथा विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश सचिव शंकर चातोम्बा और प्रदेश संगठन सचिव राहुल पुरती ने जानकारी दिया। 


अभियान टीम की ओर से विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी भाषा के आंदोलन में सहयोग करने के लिए विनती किया गया। हर गाँव से दिल्ली चलने,आर्थिक सहयोग करने तथा आदिवासी हो समाज युवा महासभा के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम पर सामाजिक रूप से समर्थन करने के लिए अनुरोध किया गया । भाषा-संस्कृति की मान्यता के लिए ग्रामीणों ने तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए सहमति जतायी है। 


इस अवसर पर हो भाषा शिक्षक,चंद्रमोहन हेम्ब्रम,चीकू हेम्ब्रम,श्याम सिंकू,खुनी सिंकू,सुशांति सिंकू,शिव कुमार सिंकू,जोटेया सिंकू,पदमनी बिरूवा आदि लोग मौजूद थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post