श्री बोल बम सेवा समिति चाईबासा की हुई बैठक, सर्वसम्मति से नारायण पाडिया को चुना गया समिति का अध्यक्ष


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : श्री बोल बम सेवा समिति चाईबासा द्वारा नि:शुल्क मुर्गा महादेव पदयात्रा 25 अगस्त से 28 अगस्त तक चलने वाली विशाल कांवरिया शिविर 2023 के लिए एक बैठक स्थानीय रुंगटा मैरिज हाउस में रखी गई। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नारायण पाडिया को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नारायण पाडिया ने कहा कि यह संस्था 1978 से लगातार कांवरियों की नि:शुल्क सेवा करती आ रही है।

इसी क्रम में मुर्गा महादेव पदयात्रा करने वाले सभी कांवरियों के लिए झींकपानी, इलीगढा, हाट गम्हरिया, जगन्नाथपुर, कोटगढ़ एवं मुर्गा महादेव मंदिर में अस्थाई शिविर लगाकर भोजन, पानी, दवाई आदि की सेवा की जाएगी। उनके द्वारा कमेटी का भी विस्तार किया गया जो निम्न हैं।

मुख्य संरक्षक : नंदलाल रुंगटा

संरक्षक : सुशील रुंगटा,महेश गोयल

सलाहकार समिति : विनोद दायमा, पवन अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, राजकुमार मोहता, अशोक सराफ, गौरीशंकर चिरानिया, प्रताप पुष्टि, भरत लोहानी, अनिल मुरारका, शंभू गोयल, राजकुमार ओझा, पवन बंसल, विनोद श्यामपुरिया

अध्यक्ष : नारायण पाडिया

उपाध्यक्ष : शिव बजाज, धीरज लोधा, सोनू शर्मा

सचिव : गोपाल शाह

सह - सचिव : संजय गर्ग, ऋषिकेश शर्मा

कार्यक्रम संयोजक : विजय पाडिया

कोषाध्यक्ष : रमेश चौमाल

प्रेस - प्रभारी : कमल लाट

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post