कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ - कांग्रेस


चाईबासा ( जगदीश सुंडी ) :  पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खूंटपानी में प्रखंड अध्यक्ष श्री सकारी दोंगो की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पार्टी का बैठक प्रखंड के पदाधिकारी एवं पंचायत अध्यक्षों के साथ किया गया। बैठक में पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर गहन विचार -विमर्श किया गया और सभी को बारी -बारी से अपना विचार एवं सुझाव रखने का मौका बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा दिया गया। इस बैठक में प्रखंड के पदाधिकारियों वा पंचायत अध्यक्षों को मार्गदर्शिका हेतु जिले से जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर जी की अगुवाई में जिला कमेटी की ओर से जिला सचिव जगदीश सुंडी, जिला सचिव मोहन हेंब्रम, जिला सचिव सन्नी जी वा संतोष सिन्हा उपस्थित थे।

"भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ" - जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास जी 


      पश्चिमी सिंहभूम जिला के जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर दास जी ने हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के संदेश "नफरत छोड़ो भारत जोड़ो" की बात को जन -जन तक पहुंचाने की बात सभी कार्यकर्ताओं से कहीं। दास जी ने कहा कि राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर पैदल चलकर जो प्यार और मोहब्बत का संदेश देशवासियों को दिया वाकई एक मिसाल है और हमें उस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। हमें घर-घर में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।

        सशक्त कार्यकर्ता सशक्त संगठन - जिला सचिव

            आगामी 2024 की लोकसभा चुनाव को लेकर जिला सचिवों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि हमें जिला से लेकर बूथ लेवल तक के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है। इसके लिए हमें सर्वप्रथम बूथ लेवल के कमेटी को सशक्त बनाना होगा और यह हमारे लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए जिला सचिवों ने जोर दिया कि जिला से लेकर बूथ लेवल के कमेटी को मिलजुल कर काम करना होगा। 

बैठक में जिला की ओर से जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास जी, जिला सचिव-जगदीश जी, सन्नी जी, मोहन जी वा संतोष जी उपस्थित थे और प्रखंड से खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष  सकारी दोंगो जी, मंडल अध्यक्ष  अशोक मुंडरी जी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत जी, प्रखंड उपाध्यक्ष अर्जुन  जी, प्रखंड युवा  इंटक अध्यक्ष रेंगो जी, रूडी पंचायत अध्यक्ष नरेश जी, बड़ा घटिया पंचायत अध्यक्ष बबलू हेंब्रोम जी, बड़ा हीरो पंचायत अध्यक्ष संजय जी, मडकोबेडा पंचायत अध्यक्ष जीत राय जी, ऊलीराजाबासा पंचायत अध्यक्ष मैक्यू जी, भोया पंचायत अध्यक्ष जेना जी, इत्यादि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post