आज दिन के 2:00 बजे के करीब निवास स्थान पर हुआ निधन
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं स्वर्गीय बागुन सुम्बुरुई एवं स्वर्गीय विजय सिंह सोए के समसामयिक तत्कालीन समय के दिग्गज राजनीतिज्ञ पंडित, मृदुभाषी, आम लोगों के सहयोग को सदैव तत्पर, नेक दिल, कांग्रेस पार्टी के भीष्म पितामह रहे विनोद वर्मा, गांधी टोला निवासी का आज दिन के 2:00 बजे उनके निवास स्थान पर आकस्मिक निधन हो गया, जीवन पर्यंत इन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहकर लोगों की सेवा की इनके निधन से सभी कांग्रेस जनों में शोक की लहर है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ है।
सांसद श्रीमती गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा विधायक सोनाराम सिंकु, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास कई वरिष्ठ कांग्रेसी सहित सभी कांग्रेस जनों ने मृतक आत्मा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया, कल 11:30 बजे दिन शुक्रवार उनके निवास स्थान गांधी टोला से स्थानीय शमशान घाट अंतिम संस्कार हेतु ले जाया जाएगा।
