ग्लोबल वार्मिंग रोकने को पौधारोपण ही एकमात्र विकल्प : निरल पूर्ति


कुमारडुंगी डिग्री कॉलेज में विधायक ने किया पौधारोपण

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए पौधा रोपण ही एकमात्र विकल्प है। यह बातें कुमारदूंगी के डिग्री कॉलेज में वन विभाग की ओर आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पूर्ति ने कहा। विधायक ने कहा कि पौधारोपण ही एकमात्र विकल्प है। जिससे हम पूरे पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं। 

पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा नजर आ रहा है। 

बरसात के समय भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया यहां तक की खाड़ी देशों में भी बाढ़ की समस्या अचानक उत्पन्न हो जाती है। वहीं कई क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल है। आज विश्व इसी को लेकर चिंतित है कि कैसे ग्लोबल वार्मिंग को रोका जा सके। इसका एकमात्र उपाय वृक्षों का संरक्षण है। भारत देश में भी कई क्षेत्र में बरसात से लोग परेशान हैं, जबकि कई क्षेत्र में सूखा पड़ रहा है। पहले भारत में तीन मौसम गर्मी, बरसात, ठंडा ज्यादा समय के साथ होता था। लेकिन अभी 6 से 8 माह तक लोग गर्मी के एहसास करते हैं। इससे बचने के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बन रही है कि उन्हें एक वर्ष में कम से कम पांच पौधा जरूर लगाना चाहिए। 

विधायक ने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही हमारा मकसद न हो हमें संरक्षित कर उन्हें बड़ा करना भी होगा अगर साल में हम सभी के प्रयास से हमारे घर, आंगन, खेत, मैदान में 3 से 4 करोड़ पौधा भी लगाए तो 10 सालों में उनका पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 

इसलिए हमें यह संकल्प करना है की पौध लगाने के साथ साथ वर्षा पानी का भी संरक्षण करें। क्योंकि वर्षा का पानी धरती के अंदर जाना बहुत जरूरी है  । इससे हमारा भूमि में पानी संरक्षित होकर रहेगा। इसका इस्तेमाल हम जरूरत के समय कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी छात्र एक संकल्प लें कि हम अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी पौधा रोपण और जल संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे। 

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य शशि भूषण पिंगुआ, प्रखंड प्रमुख प्रियंका हेब्रम, दिनेश चंद्र महतो , महेश दास , सुशील गोप , विभूति भूषण गौंड, सिकंदर गोप,  डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मनदेव प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post