मणिपुर घटना के विरोध में झामुमो टोन्टो प्रखंड कमेटी ने किया विरोध, पुतला दहन व जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  विधायक दीपक बिरुवा के दिशा-निर्देश में बुधवार झारखंड मुक्ति मोर्चा टोन्टो प्रखंड कमेटी ने मणिपुर में आदिवासी युवती के साथ हुए घटना का पुरजोर विरोध किया। बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष मुन्ना सुंडी और पूर्व प्रमुख मंगल तुबिद के संयुक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मणिपुर मुख्यमंत्री के खिलाफ लीसिया चौक से जुलुस निकाला जो साप्ताहिक हाट में खत्म हुआ। 


जहां भाजपा सरकार का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री  के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही मणिपुर सरकार को अविलंब बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई।


इस मौके पर मुख्य रूप से मुखिया मंगल सिंह कुंटिया, राजीव हांसदा, संजय दास, रंजीत गोप, तुराम बिरुली, देवेंद्र बारी, फुलेंद्र महतो, दोपेदार हेस्सा, सुशील बिरुली, जयसिंह हेस्सा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post