झारखण्ड पार्टी नें किया तीन प्रखंड अध्यक्षों का चयन


  चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  झारखंड पार्टी के जिला कार्यालय सरजोमगुटू में जिला अध्यक्ष कोलंबस हॉसदा के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए मनोहरपुर विधानसभा के तीन प्रखंड गुदड़ी से जेवियर बरजो, गोइलकेरा से गुलिया सुरीन प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत हुए और सोनुआ से आनंद बोदरा प्रखंड अध्यक्ष, महासचिव नीलंबर पान, उपाध्यक्ष राजेश बोईपाई , सचिव शंकर समड का मनोनयन हुआ, झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्जकारी अध्यक्ष चित्रसेन सिंकू ने कहा झारखंड पार्टी झारखंड की सबसे पुरानी पार्टी है, जिसकी स्थापना मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने की थी, और उन्हीं के आंदोलन के उपरांत आज झारखंड राज्य हम लोगों को मिला हैं।


झारखंड पार्टी केंद्रीय कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य दुर्गा प्रसाद जामुदा ने कहा आज झारखंड में हर राजनीतिक पार्टी से,जो कि सत्ता में रही है उनसब से झारखंड के लोग त्राहिमाम हो गए हैं, झारखंड में तीसरे विकल्प की आवश्यकता है, झारखंड पार्टी जो कि झारखंड के स्थानीय पार्टी है, झारखंड के लोग आशा भरी निगाहों से उसे देख रहे हैं, आने वाले समय में झारखंड पार्टी झारखंड में नए विकल्प के रूप में खड़ी होगी, आज के कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव महेंद्र जामुदा, नितिन जामुदा जिला उपाध्यक्ष, बालकिशन दोराईबुरू,इसाका सोय उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post