जिला मुख्यालय में जेएमएम ने मणिपुर सीएम व देश के पीएम का फूंका पुतला


  सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित पुराना बस स्टैंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मणिपुर सीएम एन.बी सिंह एवं देश के पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मणिपुर सरकार हाय हाय, महिला विरोधी सरकार हाय हाय का नारा बुलंद किया। मौके में जेएमएम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सनंद आचार्य ने कहा कि मणिपुर डबल इंजन की सरकार महिला विरोधी है। मणिपुर में हुई घटना देश को शर्मसार किया है। जेएमएम इसका विरोध करती है।

उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नींबू प्रधान, बीटी दास, दीपक नायक, लिपू महांती, अमूल्य महतो, केदार अग्रवाल, दिनेश साथुवा, मेघनाथ, बड़बाबू सिंहदेव आदि कार्यकर्ता थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post