सभी कार्यकर्ता आम जनता की समस्याओं को दूर करें - प्रीतम बांकिरा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष


  कुमारडुंगी ( संतोष वर्मा ) :   मझगांव विधानसभा अंतर्गत कुमारडुंगी प्रखंड के वन विश्रामाघर में युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता विधानसभाध्यक्ष गोविंद पाट पिंगुवा ने किया एवं संचालन कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष सुरज तामसोय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अविलंब अपने प्रखंड कमेटी का विस्तार कर लें और सभी प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों के साथ गांव गांव जाकर आम जनता की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें और वर्तमान समय में हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी जिस तरह आम जनता की आवाज को उठा रहे हैं आप सभी लोग भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएं। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही सेवा की है। 


जिलाध्यक्ष श्री बांकिरा ने सांसद श्रीमती गीता कोड़ा जी क्षेत्र के विकास के बहुत बेहतर कार्य कर रही हैं। श्रीमती गीता कोड़ा के सांसद बनने से क्षेत्र का चंहुमुखी विकास हो रहा है। अतः हम सभी का भी कर्तव्य है कि सांसद श्रीमती गीता कोड़ा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। आगे प्रीतम बांकिरा ने सभी अध्यक्षों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस संगठन से जोड़ें और पंचायत प्रतिनिधियों को भी संगठन में जोड़कर उनको संगठन मजबूती हेतु जिम्मेदारी दें।

   कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि मझगांव विधानसभा में युवा कांग्रेस के सभी प्रखंड अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष काफी मजबूत हैं और जनहित में बेहतर कार्य कर रहे हैं। आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अभी से आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं । कार्यक्रम को ओबीसी प्रदेश महासचिव मायाधर बेहरा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवराज चातर, जिला उपाध्यक्ष पुरेंद्र हेंबरोम आदि ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह मझगांव विधानसभा प्रभारी संदीप सन्नी देवगम, ग्रामीण विकास जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय, मझगांव विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष रोहित पाट पिंगुवा,कूमारडूंगी प्रखंड अध्यक्ष सूरज तामसोय,जिला महासचिव रवीन्द्र गागराई, सन्नी पाट पिंगुवा, कांग्रेस जिला महासचिव मासूम राजा,कानाई सिंकु,अशोक पिंगुवा, प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप, वीरेंद्र कोडांकेल, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष बबलू पिंगुवा मझगांव प्रखंड अध्यक्ष, मुकेश यादव,देविश लागुरी, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुशील हेस्सा, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष संजीत तिरिया, सोशल मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर अनुप्रिया सोय,जिला सचिव जानवी कुदादा, जिला महासचिव बलेमा कुई, महिला प्रखंड अध्यक्ष मीनाती देवी,संजय गागराई, संतोष सिन्हा, मुखिया जयप्रकाश लागुरी, हाटगमहारिया प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर गागराई आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post