विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर पुनः बहाल हुई सिम्बिया में बिजली।


 विधायक ने किया ट्रांसफार्मर का लोकार्पण

 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  सदर प्रखंड अंतर्गत सिम्बिया पंचायत के बाई सिमिंबया गांव में माननीय विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर एक बार फिर से गांव में विद्युती आपूर्ति बहाल हो गई। बुधवार को विधायक दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों के आग्रह पर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक श्री बिरुवा को मुखिया मदन सिंह बारी एवं स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्यायों से अवगत कराते हुए निदान की मांग किए।


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चापाकल खराब होने से पेयजल की समस्या बनी हुई है।इस पर श्री बिरुवा ने उसी दौरान पेयजल विभाग के अधिकारी से फोन पर बात कर चापाकल मरम्मति कराने का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीणों से रुबरु के दौरान अधिकतर बिजली बिल संबंधित समस्या आई, जिस पर कहा गया कि जनहित में इस समस्या को दूर कराने को लेकर वे सदैव प्रयासरत हैं। जिस पर राज्य सरकार ने भी आश्वस्त किया है। 

लोकार्पण के मौके पर मुखिया मदन सिंह बारी, मुंडा संजय बारी, पंसस दिनेश मुंडा, पंसस जेमा बारी, सुपाई बारी, मधुसूदन बारी, पूर्व मुखिया लालसिंह बारी,महिला समूह की मुन्नी बारी, रघुनाथ गागराई आदि की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post