सरकार पिछले वर्ग आयोग में अध्यक्ष व सदस्य का पद भरे - राजाराम गुप्ता


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  राज्य सरकार कैबिनेट की बैठक में नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए ट्रिपल टेस्ट की कार्रवाई प्रारंभ करने हेतु राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को स्वीकृति दी है। जिसका राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा स्वागत करता है परंतु यह स्वीकृति देर से उठाया कदम है। राज्य में ओबीसी की स्थिति ठीक नहीं है। उक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के सदस्य अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने कही। श्री गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ट्रिपल टेस्ट की कार्रवाई करने के लिए कई आंदोलन किए जिसमें मांग किया गया था कि ट्रिपल टेस्ट की कार्यवाही राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से सरकार कराएं। देर से सरकार ने यह निर्णय लिया है परंतु यह अभी अधूरा है, क्योंकि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अभी कोई अध्यक्ष और सदस्य नहीं है। इसलिए सरकार को चाहिए कि अविलंब आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करें जिससे जल्द सर्वेक्षण हो सके।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post