चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : विश्वहिंदू परिषद एवम बजरंग दल, पश्चिमी सिंहभूम की बैठक जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जैन के अध्यक्षता में हुई, यह बैठक चाईबासा नगर इकाई के विस्तार करने के लिए की गई, इस बैठक में सर्वसम्मति से विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष के रुप मे ज्ञान प्रकाश रॉय एवम बजरंग दल के नगर संयोजक के रूप में रोहित श्रीवास्तव का चयन हुआ।
इसकी घोषणा जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जैन एवम बजरंग दल के जिला सहसंयोजक समीर पाल के द्वारा किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया एवम उन्होंने कहा कि सनातन का झंडा बुलंद रखना है इसलिए नगर विस्तार करना बहुत जरूरी है और नए पदाधिकारी को अपने समाज और धर्म के उत्थान के लिए मन तन धन से लगना होगा, प्रमुखता से तीन तरीके की लड़ाई लड़नी है, गौ रक्षा, धर्मान्तरण ओर लव ओर जमीन जिहाद से देश को बचाना है।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला संयोजक बजरंग दल, हरकुलस ठाकुर, पूर्व जिला सह संयोजक बजरंगदल, विवेक सिन्हा, पूर्व कोषाध्यक्ष विहिप, राजेश खंडेलवाल, पूर्व नगर मंत्री, बृजमोहन पांडेय, पूर्व नगर संयोजक, बजरंगदल विकास आनंद, उप प्रमुख गौ रक्षा सुधांशु कुमार, अंकित शाह, संतोष मिश्रा, जय नारायण कारवाँ, प्रेम मिश्रा, केशव दोदराजका, हिमांशु पासवान, आयुष शर्मा, आकाश रवानी, रवि कुमार शाह इत्यादि बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

